Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


लाल डोरा मुक्त प्रोपर्टी कार्ड किए जा रहे हैं वितरित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 14, 2023 Tags: , , , ,

प्रोपर्टी कार्ड में सुधार के लिए कर सकते हैं अपील: डीसी

BOL PANIPAT , 14 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वामीत्व योजना के तहत जिले के 170 गांव में लाल डोरे में स्थित सम्पत्तियों का सर्वे करने उपरान्त मालिकों के नाम से प्रोपर्टी कार्ड तैयार कर वितरित किए जा रहे हैं। सर्वे के आधार पर जिला में कुल 136449 निजी पंचायत तथा सरकारी सम्पत्तियां हैं। प्रोपर्टी कार्ड के माध्यम से अब जमीनों की तहसील में कृषि भूमि के तहत रजिस्ट्री  करवाई जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि स्वामीत्व स्कीम से सम्बंधित समस्त रिकार्ड तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को भेज दिया गया है। निजी सम्पत्तियों के प्रोपर्टी कार्ड सम्बंधित खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा ग्राम सचिवों के माध्यम से वितरित करवाएं जा रहे हैं। यदि किसी ग्रामवासी को उनकी सम्पत्ति का प्रोपर्टी कार्ड नही मिला है तो वे सम्बंधित ग्राम सचिव या खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी से सम्पर्क करें। यदि फिर भी शिकायत का समाधान नही होता तो जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से मिले।

प्रोपर्टी कार्ड में सुधार के लिए कर सकते हैं अपील

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि यदि प्रोपर्टी कार्ड में मालिकों के नाम से कोई गलती का सुधार चाहते हैं तो संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार के पास अपील दायर करें। जो ऐसे ही विवादों के सम्बंध में फैसला करेंगे। यदि प्रॉपर्टी के मालिक तहसीलदार के फैसले से असंतुष्ट होता है तो सिविल कोर्ट जाने का भी प्रावधान होता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में राजस्व विभाग द्वारा सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को गजट नोटिफिकेशन एक अप्रैल 2022 द्वारा प्रावधान किया गया है।

Comments