हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की गयी.
BOL PANIPAT : मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं जिला मिशन निदेशक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पानीपत डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पानीपत के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की समीक्षा बैठक की गयी जिसमे वित्त वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने बारे प्रेरित किया। सभी स्टाफ को आदेशित किया गया की चालू वित्त वर्ष में और अधिक मेहनत व लगन के साथ कार्य करते हुए सभी लक्ष्यों को समय रहते पूरा करना है. इसके अतिरिक्त समूह की महिलाओं को रोज़गार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध करवाते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने बारे भी निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबधक मुन्तजिर आलम ने अध्यक्ष महोदया को बताया गया कि इस वित्त वर्ष में लगभग चार से पांच हजार परिवारों को समूहों में जोड़कर सरकार से व बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाकर आजीविका से जोड़ना है. जो महिलाएं समूह में जुड़कर लखपति बन चुकी हैं उनको आय के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया इसके अतिरिक्त 3000 अतिरिक्त सदस्यों को लखपति दीदी भी बनाना है ।इसके अतिरिक्त समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्री के लिए संभावनाओं को भी तलाशने बारे भी आदेशित किया। बैठक में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला व खंड स्तर पर कार्यरत सभी स्टाफ सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Comments