Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की गंडासी व गरारी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 फरवरी 2023, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम ने गांव गढ़ सरनाई में दो भाईयों से मारपीट कर चोट मारने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को सेक्टर 13/17 से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रजनीकांत पुत्र राजेंद्र, सुभाष पुत्र विजाराम निवासी गढ़ सरनाई व अमन पुत्र राजेश निवासी फरीदपुर के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मारपीट कर चोट मारने व जान से मारने की धमकी देने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक गंडासी व बाइक की गरारी बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना सेक्टर 13/17 में गौरव पुत्र संजय निवासी गांव गढ़ सरनाई ने शिकायत देकर बताया था कि 6 फरवरी की साय करीब 4 बजे उसके भाई रोहित के साथ रजनीकांत, अमन, सुभाष, लखवन व उनके परिवार के अन्य व्यक्ति मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुचा और भाई के साथ मारपीट करने बारे पूछा तो उसके साथ भी गाली गलोच व मारपीट शुरू कर दी। आरोपी सुभाष ने गंडासी से उसके पट व सिर पर वार किया। गंडासी लगते ही वह नीचे गिर गया। अन्य आरोपियों ने रोहित के मुंह पर पंच से व पीठ पर गरारी से वार किया। चोट मारकर आरोपी आज के बाद गली में दिखाई देने पर जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। गौरव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 149,149,323,324,506 के तहत थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments