चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 9 अगस्त 2022, थाना सनौली पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान यमुना बांध के पास से एक युवक को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन पुत्र रामपाल निवासी माजरा मौहल्ला शामली यूपी के रूप में हुई है।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया रविवार की देर सायँ थाना सनौली पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड़ के नजदीक यमुना बांध के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संद्विगध किस्म का युवक हाथ में बैग पकड़े गांव तामशाबाद की तरफ से आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो अवैध एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अमन पुत्र रामपाल निवासी माजरा मौहल्ला शामली यूपी के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी अमन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments