5 मार्च को मनाया जाएगा लैय्या बिरादरी का मिलन समारोह.
BOL PANIPAT : आल इंडिया लैय्या बिरादरी (रजि),पानीपत द्वारा आयोजित लैय्या बिरादरी का मिलन समारोह 5 मार्च को आई.बी.काॅलेज, पानीपत में पूरी भव्यता से मनाया जाएगा । यह जानकारी लैय्या बिरादरी के प्रधान गजेन्द्र सलूजा ने आई.बी कालेज के कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में दी। सलूजा ने कहा कि समारोह में मुल्तानी भाषा के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्र शेखर शर्मा, सुभाष नारंग व राजू पाहवा होंगे । इस कार्यक्रम में बिरादरी के 75 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष व महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा । श्री 108 कांता देवी जी महाराज, परमाध्यक्षा श्री प्रेम मंदिर पानीपत अपना पावन आशीर्वाद देंगी । इस कार्यक्रम में लैय्या (पाकिस्तान) की एक डाक्यूमेंट्री भी बड़ी सक्रीन पर दिखाई जाएगी तथा अब तक के बिरादरी द्वारा किए गए कार्याें को विस्तार से दिखाया जाएगा । जहाॅं मुलतानी बोली में बनीं वीडियो ‘ठोकर’ व ‘श्राद्ध’ को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा वहीं मुलतानी फिल्मों के एक्टर कमल नयन वर्मा अपनी हास्य कविताओं से लोगों का मनोरंजन करेंगे । भजन गायक प्रमोद चोपड़ा अपने मुलतानी भजनों द्वारा व होली के गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे । अन्त में लैय्या बिरादरी के प्रधान गजेन्द्र सलूजा सभी अतिथियों का धन्यवाद करेंगे और फूलों की होली और प्रीति भोज के साथ कार्यकम की समाप्ति होगी । इस बैठक में परमवीर ढींगड़ा, अनिल नन्दवानी, कमल नयन वर्मा, जगत राजपाल, एन.डी.चावला, जगदीश असीजा, दीपक सलूजा, नितिन नागपाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Comments