Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा एक्टिवा व दो मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 मार्च 2023, सीआईए टू की टीम ने माडल टाउन में बाल विकाश स्कूल के बाहर से गत दिनों एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी को सोमवार साय देशवाल चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इमरान पुत्र नूर अंसारी निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एक्टिवा पर देशवाल चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान इमरान पुत्र नूर अंसारी निवासी बतरा कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त एक्टिवा गत दिनों माडल टाउन में बाल विकाश स्कूल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में अमित गोयल निवासी अंसल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना माडल टाउन में अमित गोयल पुत्र सुदेश निवासी अंसल ने शिकायत देकर बताया था की उसका बेटा आदित्य माडल टाउन में स्थित बाल विकाश स्कूल में 11वी कक्षा में पढ़ता है। 3 मार्च को आदित्य एक्टिवा से स्कूल गया था। उसने एक्टिवा स्कूल के गेट के सामने खड़ी की थी। स्कूल की छुट्टी के बाद बाहर आकर देखा तो एक्टिवा नही मिली। अज्ञात चोर एक्टिवा को चोरी कर ले गए। एक्टिवा की डिग्गी में दो मोबाइल फोन भी रखे हुए थे। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी इमरान से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक्टिवा व दोनों मोबाइल फोन बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी इमरान को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments