नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
BOL PANIPAT : सोनीपत। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ सिंह ढिल्लों आईपीएस के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब , एंटी टोबैको एंड स्मोकिंग सेल और ह्यूमन राइट सोसाइटी की तरफ से ड्रग्स, तंबाकू और धूम्रपान के विरुद्ध एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा (सब इंस्पेक्टर एनसीबी ) मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता थे। प्रयास के सदस्य विनोद भारद्वाज, विनोद खत्री व राजेश कौशिक उपस्थित रहे (जो नशे के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । ) कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई । प्राचार्या डॉ॰ रचना गुप्ता ने छात्राओं को नशे के खिलाफ मर्यादित रहने के लिए संबोधित किया। उप प्राचार्या डॉ विपाशा अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया। नशे के दुष्प्रभावों से परिचित कराने के लिए ‘इल इफैक्ट्स ऑफ़ ड्रग्स टोबैको एंड स्मोकिंग’ विषय पर एक नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात सब इंस्पेक्टर डॉ अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के लिए भी सचेत कराया और सभी उपस्थित गणों को आजीवन नशा ना करने की शपथ दिलाई कार्यक्रम के अंत में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली सभी छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब और ह्यूमन राइट सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ पूनम रानी कमेटी सदस्य डॉ मुकेश, प्रवीण मान, तृप्ता, दीपा, डॉ सीमा रानी व एंटी टोबैको एंड स्मोकिंग सेल की अध्यक्षा डॉ सुनीता रानी भी मौजूद रही।

Comments