Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू में अब 20 मार्च तक ले सकते हैं दाखिला: डॉ. धर्मपाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at March 14, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 14 मार्च। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू के सर्टिफिकेट/सैमेस्टर पाठ्यक्रमों को छोडक़र बाकि सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 मार्च कर दी गई है। जो विद्यार्थी रि-रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं वह भी 20 मार्च तक 200 रूपये लेट फीस के साथ रि-रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी सर्टिफिकेट/सैमेस्टर में रि-रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं ऐसे विद्यार्थियों को 14 अप्रैल तक 200 रूपये लेट फीस चुकानी होगी। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं तो उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि इग्नू का उदे्ïश्य विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन करके उनके उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोर्ट एरियाज गांव देहात के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पंहुचाने का कार्य कर रही है।

Comments