Monday, August 17, 2026
Newspaper and Magzine


बैडमिन्टन प्रतियोगिता : 14-जुनियर में लड़कियों में नंदिनी एवं खुशी गांधी सदन से प्रथम स्थान पर रहीं।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at April 23, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्राग्रण  में बैडमिन्टन प्रतियोगिता के अंतिम दौर का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन दिनेश शर्मा , व मान नीटू फौर ने किया। इसमें फाइनल में पहुँचे  हुए विद्यार्थियों  ने भाग लिया। यह मैच अन्तर्सदनीय हुआ। शिक्षा का कार्य मनुष्य को साक्षर बनाकर विद्यार्थी की सोई हुई शक्तियों को जागृत कर सर्वगुणसंपन्न बनाना है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी उतना ही महत्व है। कहते हैं लड़कियाँ भी लड़कों से कम नहीं , हर क्षेत्र में वो भी लड़कों से आगे निकलती हैं।

अण्डर 14 जुनियर में लड़कियों में नंदिनी एवं खुशी गांधी सदन से प्रथम स्थान पर रहीं। अण्डर 14 जुनियर में लड़कियों में ईशा एवं करूणा टैगोर सदन से द्वितीय स्थान पर रहीं। अण्डर 16 सीनियर में लड़कियों में दिव्या एवं रिद्धि नेहरू सदन से प्रथम स्थान पर रहीं। अण्डर 16 सीनियर में लड़कियों में परी एवं गीताजंलि गांधी सदन से द्वितीय  स्थान पर रहीं। अण्डर 14 जुनियर में लड़कों में विक्की  एवं आशु सुभाष सदन से प्रथम स्थान पर रहे। अण्डर 14 जुनियर में लड़कों में आयुष  एवं शिवांशु गर्ग गांधी सदन से द्वितीय स्थान पर रहे। अण्डर 16 सीनियर में लड़कों में ललित  एवं वेदान्त टैगोर सदन से प्रथम स्थान पर रहे।अण्डर 16 सीनियर में लड़कों में मेहुल एवं हर्षित  गांधी सदन से द्वितीय स्थान पर रहे।

प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने कहा कि खेल हमारे मन में एकता व आत्मविश्वास की भावना भरते हैं। बच्चों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। अंत में गांधी सदन विजयी रहा। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं के जरिए ही छात्रों में छिपी प्रतिभा उभर कर सामने आती है

Comments