पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार. आरोपी ने गला घोटकर की थी पत्नी राधा की हत्या
BOL PANIPAT : 26 मार्च 2023, थाना तहसील केंप क्षेत्र के अंतर्गत हरिसिंह कॉलोनी में किराये के कमरे में बीते दिनों हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपित पति अखिलेश पुत्र काली प्रसाद निवासी भोयरे चोबे बस्ती यूपी को सीआईए वन की टीम ने रविवार को सेक्टर 18 में गंदा नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अखिलेश ने पत्नी राधा की हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह पत्नी राधा के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंम्भिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसकी राधा से वर्ष 2012 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। पिछले 7/8 साल से वह पानीपत की हरिसिंह कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। दोनों के दो बच्चे है। राधा ने कभी भी उसको अपने घर वालो का पता नही बताया। उसने पत्नी राधा से काफी बार पता पूछने की कोशिश की। इसकी रंजिश रखने के साथ ही वह कुछ समय से पत्नी राधा के चरित्र पर भी शक करने लगा था। उसने पत्नी को मारने की योजना बनाई और अपने दोनों बच्चों को यूपी में अपनी बहन के पास छोड़ आया। 4 जनवरी की रात पानीपत किराये के कमरे पर राधा स्काफ पहनकर बेड पर सो रही थी तब उसने राधा का स्काफ से गला घोट व मुहं पर तकिया रखकर उसकी हत्या कर दी। बाद में मुह पर प्लास्टिक की पन्नी बांध कर शव को बेड में डालकर कमरे पर ताला लगा यूपी में अपने गांव चला गया था। आरोपी एक दिन पहले ही शनिवार को गांव से वापिस पानीपत आया था।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी अखिलेश को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
थाना तहसील कैंप में हरिसिंह कॉलोनी निवासी संजय पुत्र दयानंद ने शिकायत देकर बताया था की उसका गली में एक ओर मकान है। मकान में पिछले करीब 3 साल से अखिलेश अपनी पत्नी राधा व दो बच्चों के साथ किराये पर रह रहा था। अखिलेश अक्सर अपनी पत्नी राधा के साथ झगड़ा करता रहता था। अखिलेश करीब ढ़ाई महीने पहले बोलकर गया था की वह दोनों बच्चो को गांव में छोड़ने जा रहा है। अखिलेश उसके बाद वापिस नही आया। उसने 1 मार्च को बंद पड़ा मकान किराये पर देने के लिए खोला तो मकान के अंदर से बदबू आ रही थी। कमरे में रखे बेड को खोलकर देखा कंबल में एक शव लिपटा हुआ था। शव अखिलेश की पत्नी राधा का था। उसे शक है की अखिलेश ने अपनी पत्नी राधा की हत्या कर शव को बेड में छुपाकर रखा है। संजय की शिकायत थाना तहसील कैंप में आरोपी अखिलेश के खिलाफ हत्या की धाराओं के मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments