चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 08 अक्तूबर 2023, थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने कुरड चौक नहर पुलिया पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विक्रांत निवीसी अचरा खुर्द जीन्द के रुप में हुई।
थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस टीम को शनिवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर कुरड गांव की और से सफिदों रोड पर आएगा। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए कुरड चौक नहर पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन चालकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात कुरड गांव की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर बाइक को रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विक्रांत उर्फ काला पुत्र सुरेंद्र निवासी अचरा कला जीन्द के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा।
पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक सुबह के समय गांव सींक के खेतों से चोरी करने बारे स्वीकारा।चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में अमित पुत्र राजकुमार निवासी सींक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी विक्रांत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments