Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ग्राम प्रहरी व सहायक ग्राम प्रहरियों ने थाना क्षेत्र के गांव व वार्डों में पहुंचकर आमजन से गांव में चल रही गतिविधियों की जानकारी जुटाई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 मार्च 2023, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने आपराधिक वारदातों पर समय रहते अंकुश लगाने व जिले के प्रत्येक गांव में पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला के प्रत्येक गांव व वार्ड में पुलिस के जवानों की ग्राम प्रहरी व सहायक ग्राम प्रहरी के तौर पर नियुक्ति की है।

जिले के 195 गांव व 43 वार्डों के लिए 476 पुलिसकर्मियों को ग्राम प्रहरी व सहायक ग्राम प्रहरी के तौर पर जिम्मेदारी सौपी गई है। उक्त पुलिसकर्मी गांव व वार्डो में आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक गतिविधि पर विशेष रूप से नजर बनाए हुए हैं। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री धर्मबीर खर्ब को उक्त अभियान का जिले में नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि रविवार को ग्राम प्रहरियों ने गांव नगला आर, जलालपुर, खलीला प्रहलादपुर, अजीजुल्लापुर, हथवाला, गढ़सरनाई, सनौली कला, नगला पार, कारद, बेगमपुर, करहंस व वार्ड 21 में पहुंचकर मौजिज व्यक्तियों से जानकारी लेकर बिंदूवार रजिस्टर में अंकित की। जैसे गांव की कुल जनसंख्या, नशा करने व नशीला पदार्थ बेचने वाले लोगों के नाम, किरायेदारों का विवरण, अपराधिक प्रवृति के लोगों की सूची, जमीनी विवाद व आपसी रंजिश, सामाजिक सोहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की सूची, पीओ बेल जंपर की सूची, गैगवार व अपराधिक संगठनों से जुड़े लोगों की सूची, साइबर कैफे संचालक, होटल, धर्मशाला टेक्सी चालकों का विवरण इत्यादी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव व वार्ड का अलग-अलग रजिस्टर लगाया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर खर्ब ने बताया की इस दौरान ऐसे बच्चों की भी जानकारी एकत्रित की जा रही है जो किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके है। गांव के मौजिज व्यक्तियों तथा उनके माता-पिता से मिलकर उन्हें फिर से स्कूल में जाने बारे प्रोत्साहित किया जाएगा। प्राय: ऐसे बच्चे ही पथ-भ्रष्ट होकर अपराध के मार्ग को चुनते है।

उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर खर्ब ने कहा कि गांव व वार्डों की छोटी बड़ी प्रत्येक गतिविधियों की सूचना पुलिस के पास होगी। सूचना मिलने से आपराधिक वारदातों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकेगा। आमजन से भी अपील है कि वे जिला पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस के साथ सांझा करें।

Comments