Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


कारोबारी से गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर जबरन वसूली के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 मार्च 2023, सेक्टर 18 निवासी कार सेल परचेज कारोबारी को फोन कर गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर जबरन वसूली व धमकी देने के मामले में ओर एक आरोपी को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नवीन उर्फ जोनी पुत्र राजेंद्र निवासी राक्सेडा के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने उक्त मामले में गत जनवरी में आरोपी अंकित निवासी गढ़ी केसरी सोनीपत व सुनील निवासी भोडवाल माजरी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी राहुल निवासी भूरी सोनीपत, दीपक निवासी सिवाह, नवीन निवासी राक्सेडा व राकेश उर्फ पंपू निवासी सिवाह पानीपत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ था उन्होंने इक्कठे बैठकर वसूली की योजना बनाई। आरोपी अंकित ने पड़ोसी की आईडी पर व आरोपी सुनील ने स्वयं की आईडी पर एक एक सिम कार्ड लेकर साथी आरोपी राहुल निवासी भूरी को दिया। आरोपी राहुल गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोपियों ने उक्त सिम कार्डों का प्रयोग कर गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू के नाम पर सेक्टर 18 निवासी कार सेल परचेज कारोबारी संदीप को जबरन वसूली के लिए कॉल कर ना देने की सूरत में जान से मारने की धमकी देने की वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपी अंकित व सुनील के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक मोबाइल बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम उनके संभावित ठीकानों पर लगातार दंबिस दे रही है। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल कर छुपकर रह रहे है। रविवार को मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर सीआईए वन की टीम ने आरोपी नवीन उर्फ जोनी पुत्र राजेंद्र निवासी राक्सेडा को पानीपत पेप्सी पुल के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी अंकित, सुनील, राहुल, दीपक, नवीन व राकेश उर्फ पंपू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
आरोपी नवीन उर्फ जोनी से पूछताछ में खुलासा हुआ जबरन वसूली की कॉल करने के बाद वह अपनी कार में राकेश उर्फ पंपू व संदीप के साथ सेक्टर 18 में कारोबारी के घर धमकी देने के लिए भी गए थे। राकेश उर्फ पंपू व संदीप कार में बैठे रहे उसने कार से नीचे उतर कर कारोबारी के घर की बेल बजाई। कोई बाहर नही आया तो वह सभी वापिस आ गए थे।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद करने व फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी नवीन को आज माननीय न्यायालय मे पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

थाना सेक्टर 13/17 में संदीप निवासी सेक्टर 13/17 ने 9 जनवरी को शिकायत देकर बताया था कि दो अज्ञात नंबरों से पीछले कई दिनों से उसके मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी जा रही है। आरोपी राकेश उर्फ पंपू के नाम पर पैसों की डिमांड करते है, पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी देते है। संदीप की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 384,506,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments