Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


बढ़ते कोरोना मामलो को लेकर एहतियात बरतने की जरूरत: डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at April 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 अप्रैल। यद्यपि कोविड-19 को लेकर भयभीत होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अलग-अलग क्षेत्र में बढ़ रहे मामलो के मद्देनजर सर्तक रहना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डी.सी. सुशील सारवान ने कहा कि दिल्ली-गुडग़ांव आदि बड़े शहरों में लगातार कोरोना बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने जिला के नागरिकों से आह्वïान करते हुए कहा कि वे भी कोविड़ नियमों का पालन अवश्य करें ताकि इस बीमारी के संक्रमण को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि पिछली बार भी ऐसा ही रूझान था कि बड़े शहरों में मामले बढऩे के उपरान्त आसपास के क्षेत्रों में भी कोरोना बीमारी के केस बढ़ गए थे। इसलिए हमारे जिले में भी इसका प्रभाव निश्चित रूप से पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व हरियाणा सरकार द्वारा भी इस बारे में एड़वाइजरी जारी की जा चूकी है। उन्होंने कहा कि एड़वाइजरी अनुसार 100 से अधिक व्यक्तियों की भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है ताकि कोविड़ संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

Comments