16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
BOL PANIPAT , 15 फरवरी। आज लघु सचिवालय के द्वितीय तल सभागार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रात: 11 बजे से होगा।
इस कार्यक्रम में करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया बतौर मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान करेंगे। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी जयपान सिंह हुड्डा ने दी।

Comments