चोरी के जैवरात खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार. 80 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2023,सीआईए थ्री की टीम ने गांव पावटी घर से चोरी हुए सोने के जैवरात खरीदने वाले आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीरज पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव आटा के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने गांव पावटी में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी दीपक पुत्र दलबीर निवासी डिडवाड़ी को बीती 12 अप्रैल को मनाना मोड़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने 3 अप्रैल को दिन के समय मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जैवरात चोरी करने बारे स्वीकारा था। पूछताछ करने पर अरोपी ने चोरीशुदा जैवरात में से सोने के दो कड़े गन्नौर में मेडिकल स्टोर संचालक अपने दोस्त नीरज पुत्र मंगल सिह निवासी आटा को बेचने के लिए देने बारे स्वीकारा था। आरोपी दीपक के कब्जे से चोरीशुदा सोने की 2 चेन, 2 जोड़ी टॉप्स, एक हार, एक मंगलसूत्र व चांदी की 4 अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब, 4 जोड़ी चुटकी व 5 हजार रूपए बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी नीरज की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री की टीम ने मंगलवार देर साय आरोपी नीरज को सनौली रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी आरोपी दीपक निवासी डिडवाड़ी से चोरीशुदा सोने के दो कड़े बेचने के लिए लेने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसका गन्नौर में रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर है। उसकी दीपक के साथ 3 साल से दोस्ती है। करीब 15 दिन पहले दीपक मेडिकल स्टोर पर उसके पास आया पैसों की तंगी का हवाला देते हुए चोरीशुदा सोने के दो कड़े बेचने के लिए देकर चला गया। उसने कड़े अपने पास रख लिए और बेचने के बाद 50 हजार रूपए देने के लिए कहा। अगले दिन दिल्ली से दवाई सप्लाई देने आए सप्लायर को उसने 80 हजार रूपए में दोनों कड़े बेचकर पैसे अपने पास रख लिए।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी नीरज के कब्जे से 80 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने पूछताछ के बाद आरोपी नीरज को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
वारदात बारे थाना समालखा में सुदेश पत्नी रणजीत निवासी पावटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है
थाना समालखा में सुदेश पत्नी रणजीत निवासी पावटी ने शिकायत देकर बताया था कि 3 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे वह घर पर ताला लगाकर आंगनवाड़ी में ड्यूटी पर गई थी। करीब 11 बजे वापिस आकर देखा घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो संदूक व अलमारी का भी ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे 15 हजार रूपए, सोने के दो कड़े, दो चेन, एक जोड़ी कानों के टॉप्स व चांदी की चार जोड़ी पाजेब, चार अंगुठी व चार जोड़ी चुटकी नही मिली। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर उक्त नगदी व जैवरात चोरी कर ले गए। सुदेश की शिकायत पर थाना समालखा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments