Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्करों के खिलाफ पानीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाही.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2023 Tags: , , , , ,

1 किलो अफीम सहित यूपी शामली निवासी नशा तस्कर गिरफ्तार. बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है.आरोपी अफीम को झारखंड से खरीद कर लाया था

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाही करते सीआईए थ्री की टीम ने मंगलवार को समालखा बस अड्डे के पास यूपी के जिला शामली निवासी एक नशा तस्कर को 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान सरफराज उर्फ सोनू पुत्र सफीक अहमद निवासी मोमीन नगर शामली यूपी के रूप में हुई है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 लाख रूपए कीमत बताई जा रही है। आरोपी सरफराज अफीम को झारखंड से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत आसपास के क्षेत्र में तस्करी के लिए लेकर आ रहा था। सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने आरोपी के मंसूबों को नाकाम करते हुए रास्ते में ही अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंलगवार को सीआईए थ्री की टीम गश्त के दौरान समालखा बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सरफराज उर्फ सोनू निवासी शामली यूपी मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। आरोपी काले रंग का बैग लेकर समालखा बस अड्डे पर आएगा। आरोपी के पास बैग में भारी मात्रा में मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत समालखा बस अड्डे की और आनेजाने वाले संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात दिल्ली की और से एक युवक हाथ में काले रंग का बैग लेकर पैदल समालखा अड्डे की और आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सरफराज उर्फ सोनू पुत्र सफीक अहमद निवासी मोमीन नगर शामली यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के बैग की तलाशी ली तो भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 1 किलो पाया गया। बरामद अफीम को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी सरफराज उर्फ सोनू के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त अफीम झारखंड से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि नशा तस्करों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी सरफराज को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments