Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जुलाई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिंदर पुत्र बलदेव निवासी जीतगढ़ पानीपत के रूप में हुई।  
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया मंगलवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर रामलाल चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर सवार होकर असंध नाका की ओर से रामलाल चौक की तरफ आया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को नाका पर रोकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बिंदर पुत्र बलदेव निवासी जीतगढ़ पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक तहसील कैंप में ड्रीम होम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ऑफिस के बाहर से दो दिन पहले चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में गोपाल कालोनी निवासी नरेंद्र पुत्र भीम सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी बिंदर के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना तहसील कैंप में गोपाल कालोनी निवासी नरेंद्र पुत्र भीम सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

थाना तहसील कैंप में नरेंद्र पुत्र भीम सिंह निवासी गोपाल कालोनी पानीपत ने 24 जुलाई को शिकायत देकर बताया था कि वह तहसील कैंप में ड्रीम होम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर नौकरी करता है। उसने 23 जुलाई को कंपनी की बाइक गेट के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब 11 बजे बाहर आकर चौक किया तो बाइक नही मिली। बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। नरेंद्र की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments