हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव.
BOL PANIPAT : (22 अप्रैल) सनौली रोड, आदर्श कालोनी स्थित भगवान परशुराम मन्दिर में श्री भगवान परशुराम सेवा दल के तत्वावधान में आज परशुराम जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सुरेन्द्र रेवड़ी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सभा की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भजन गायक नरेश सहगल ने अपने भजन संकीर्तन से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर मुरथल से पधारे स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम जी के कार्यों का महत्व यह है कि उस समय समाज में शस्त्र भी थे और शास्त्र भी थे लेकिन अन्तर इतना था कि लोगों को इसका बोध नहीं था। भगवान परशुराम ने समाज को शस्त्र का बोध करवाया और आतातायी राजाओं से धरती को विहीन किया। लेकिन उन्होंने धरती को अपने पास नहीं रखा बल्कि उसे वापिस दान कर दिया। इस अवसर पर जगन्नाथ धाम हरिद्वार से पधारे स्वामी अरूणदास जी महाराज ने भी परशुराम जन्मोत्सव की उपस्थित भक्तजनों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ईश्वर शर्मा, डॉ. महेन्द्र शर्मा, सतनारायण शर्मा, कृष्ण अग्निहोत्री, किशन शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, पिंकल शर्मा, गौरव शर्मा, जोगिन्द्र शर्मा, रमेश चुघ, जेपी शर्मा, स्वदेश शर्मा, यशपाल शर्मा, हरीश खुराना, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, रविन्द्र शर्मा, डॉ. देवांशु शर्मा, जवाहर जुनेजा, दिनेश खुराना, पंकज आहुजा, हिमांशु शर्मा, जोनी शर्मा, रिक्की शर्मा, दयानन्द शर्मा, धनेश शर्मा, हरीश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments