अग्रवाल वैश्य पंचायत रजिस्टर्ड पानीपत की सभी संस्थाओं द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव का तहे दिल से स्वागत करेगी: जोगिंदर गोयल
BOL PANIPAT , 28 मार्च।देवी मंदिर में इस बार होगा नगर सहभोज उक्त घोषणा हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा की गई तैयारियों का खाका लेने के लिए अग्रवाल वैश्य पंचायत के एवं श्री रामलीला कमेटी देवी मंदिर के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. देवी मंदिर के पदाधिकारी जोगिंदर गोयल ने कहा कि अग्रवाल वैश्य पंचायत रजिस्टर्ड पानीपत की सभी संस्थाओं द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव का तहे दिल से स्वागत करेगी। जोगिंदर गोयल ने कहा कि पानीपत वासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि जात-पात, धर्म के भेद को भुलाकर सब भाई एक मंच पर एक साथ हनुमान जी का यशगान कर रहे है।
इस अवसर पर पानीपत की समस्त धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने निर्णय लिया कि वह अपने अपने खानपान के स्टॉल देवी मंदिर में लगाएंगे। देवी मंदिर के विशालकाय मैदान में सभी संस्थाएं अपने अपने विभिन्न खानपान के स्टॉल लगा रखी है पानीपत की विभिन्न संस्थाएं दिल खोलकर मैदान में आ चुकी है। जहां सह-भोज का समस्त पानीपत वासियों को निमंत्रण दिया जा रहा है ज्ञातव्य है कि सनौली रोड भीमगोडा मंदिर से यात्रा पानीपत के मुख्य बाजारों से होती हुई देवी मंदिर में 6 अप्रैल को पहुंचेगी।
इस अवसर पर आदर्श गुप्ता नवल जिंदल भाई वीरेंद्र भोला रमेश माता कृष्ण रेवड़ी सूरज संजय बंसल सतवीर गोयल डॉक्टर अशोक नारंग राजीव तुली रमेश चुघ अशोक नारंग प्रीतम गुलाटी हरीश बंसल विकास गोयल आदि मौजूद रहे.

Comments