Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


सबको रौशनी फाउंडेशन (रजि ) पानीपत ने श्री हनुमान चालीसा संस्कार यज्ञ  के लिए कन्हैया मित्तल से  सुझाव लिए 


BOL PANIPAT : सबको रौशनी फाउंडेशन (रजि ) पानीपत ने श्री हनुमान चालीसा संस्कार यज्ञ  के लिए कन्हैया मित्तल से  सुझाव लिए . उन्होंने कहा की संगीत व भजन ईश्वर से प्रेम बढ़ाने  का सुगम उपाय  है।  मौका था सबको रौशनी फाउंडेशन (रजि) पानीपत  द्वारा कन्हैया मित्तल  को स्मृति चिन्ह देने का l कन्हैया मित्तल  को सबको रौशनी फाउंडेशन (रजि) पानीपत द्वारा पानीपत के श्री हनुमान जी का  स्वरुप भेंट किया गया l
 सयोजक संजय गुरपरशाद बंसल , अमित राज  गुप्ता ने कन्हैया मित्तल  को पानीपत में होने वाले श्री हनुमान चालीसा संस्कार यग  पार्ट 2  की योजना का प्रस्तुतीकरण   दिया गया। एवं पिछले 8 वर्षो में लाखो विद्यार्थियों  ने किस प्रक्रिया से हनुमान चालीसा कंठस्थ की  इसके  बारे में बखान किया गया l
 कन्हैया मित्तल ने पानीपत में लाखों बच्चो को हनुमान चालीसा सिखाये जाने के  सबको रौशनी फाउंडेशन (रजि) पानीपत द्वारा किये जा रहे कार्यो के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की l उन्होंने कहा  हनुमान जी का नाम और  राम जी का नाम जितना  लिया जाएगा उतना ही समाज व देश का भला होगा l
सबको रौशनी फाउंडेशन (रजि) पानीपत द्वारा  कन्हैया मित्तल को रविंदर मल्होत्रा अक्षय जिंदल ने पानीपत के दशहरे  पर्व के विषय में जानकारी कन्हैया मित्तल को दी.  उन्होंने कन्हैया मित्तल को बताया सबको रौशनी फाउंडेशन (रजि) पानीपत द्वारा प्रयास किये जा रहे  की पानीपत के दशहरे को  राष्ट्रीय  पहचान मिले  एवं हनुमान जी के सिर मोर हनुमान जी का  स्वरूप  कन्हैया मित्तल को सौंपा कन्हैया मित्तल ने कहा की मुझे बहुत सारे स्मृति चिन्ह मिलते है लेकिन जो पानीपत के  हनुमान जी का स्वरुप  अपने मुझे सोपा है मै हमेशा अपने नजदीक रखूँगा कन्हैया मित्तल द्वारा सेक्टर 13 -17  में हो रहे कार्यक्रम में पानीपत में मनाये जा रहे दशहरा  पर्व की जमकर तारीफ  की  l
इस अवसर पर संजय गुरपरशाद बंसल  , अमित राज गुप्ता, रविंदर मल्होत्रा, गायक आशु वर्मा, गंगा राम मंगला ने कन्हैया मित्तल को सम्मानित किया

Comments