Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


मनजीत दहिया राजेश पायलट किसान संगठन इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 13, 2022 Tags: , , , ,

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकेश गुर्जर ने मनजीत दहिया पर जताया भरोसा

BOL PANIPAT , 13 अप्रैल: राजेश पायलट किसान संगठन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकेश गुर्जर ने आज संगठन की कोर कमेटी की सहमति से गांव लाखन माजरा के मनजीत सिंह दहिया को राजेश पायलट किसान संगठन इंडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकेश गुर्जर ने मनजीत दहिया लाखन माजरा की नियुक्ति करते हुए दहिया से आशा की कि किसान हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगें। उन्होंने बताया कि मनजीत दहिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट जी के निकटतम सहयोगियों में है और उन्होंने राजेश पायलट व उनके पुत्र सचिन पायलट के साथ देश- प्रदेश में किसान आन्दोलनों में अहम भूमिका निभाई है। चौधरी रामकेश गुर्जर ने बताया कि श्री मनजीत दहिया पिछले 27 वर्षो से किसानों, मजदूरों, दलितों व कमेरे वर्गो के हितों की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने बताया कि इसीलिए संगठन की कोर कमेटी में श्री मनजीत दहिया को संगठन का दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

वहीं संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मनजीत सिंह दहिया ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकेश गुज्जर व राष्ट्रीय कोर कमेटी व समस्त पदाद्यिकारी संगठनों के सदस्यों का धन्यवाद किया है और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे आजीवन गरीब, किसान, मजदूर व शोषितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेगें। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकेश गुर्जर पिछले कई वर्षो से देश के किसानों के लिए संघर्ष कर रहे है और उन्होंने सदैव स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी व उनके पुत्र सचिन पायलट के बताये हुए रास्ते पर कार्य किए है और किसान हित के लिए सदैव संघर्षरत है।

इस अवसर पर लोकपाल सिंह भढाना राजस्थान, उदय सिंह कंजौली राजस्थान, धनेश भाटी पायलट नई दिल्ली, वीरेन्द्र बैंसला उत्तरप्रदेश, सुलतान सिंह गुर्जर मध्यप्रदेश, रवि भारद्वाज हरियाणा, ओमप्रकाश डावला हरियाणा, मुकेश पांचाल मध्यप्रदेश, सतेन्द्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश, आचार्य ओम दर्शन, संत बिजेन्द्र दास, रोहतास सिंह अहलावत, अजीत सिंह भाली आनन्दपुर, कांता देवी, सुनील उर्फ सोनू राठी, ओमपति देवी सहित अनेक पदाद्यिकारियों ने भी मनजीत सिंह दहिया की नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय चौधरी रामकेश गुर्जर का धन्यवाद किया और दहिया को बधाई दी।

Comments