2 मई को आयोजित की जाएगी जामुन के फलदार पेड़ों के लिए वर्ष 2023-24 की खुली नीलामी
BOL PANIPAT , 28 अप्रैल। तकनीकी प्रदर्शन केन्द्र बेचिराग गांव सेवा खेड़ी नजदीक उग्राखेड़ी में 99 जामुन के फलदार पेड़ों के लिए वर्ष 2023-24 की खुली नीलामी 2 मई को प्रात: 10 बजे आयोजित की जाएगी। यह बोली जिला उद्यान अधिकारी की अध्यक्षता में होगी।
तकनीकी प्रदर्शन केन्द्र सेवा खेड़ी के एसएमएस डॉ. संदीप नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बोलीदाताओं को 20 हजार रूपये सिक्योरिटी के रूप में जमा करवाने होंगे। सफल बोलीदाता की की सिक्योरिटी कुल बोली छूटने की राशि में समायोजित कर ली जाएगी तथा बाकि बोलीदाताओं की सिक्योरिटी मौके पर ही वापिस कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार का समय फल की तुड़ाई तक ही रहेगा। उपरोक्त फलदार पौधों का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए तकनीकी प्रदर्शन केन्द्र के मोबाईल नम्बर 7495025045 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments