उपभोक्ताओं को समय पर ऋण सस्ते ऋण उपलब्ध कराना बैंकों की बड़ी जिम्मेदारी: नगराधीश टीनू पोसवाल
-पंजाब बैंक आम जन का सच्चा हितेषी: प्रबंधक विक्रम जीत सोम
-पंजाब बैंक ने किया मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
-आउटरीच कार्यक्रम में 10 उपभोक्ताओं को सैंक्शन लेटर भी उपलब्ध कराए गए
BOL PANIPAT, 17 जुलाई। स्थानीय पर्यटन केंद्र स्काईलार्क के सभागार में वीरवार को पीएनबी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि नगराधीश टीनू पोसवाल ने भाग लेकर कार्यक्रम के आयोजक पंजाब नेशनल बैंक को जन हित के लिए आयोजित किया जा रहे आउट रिच कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाइयां दी व इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की लिए कहा।
उन्होंने कहा कि मेगा रिटेल आउट कार्यक्रम का लाभ लोगों को सीधे तौर पर पहुंचता है। इस रिटेल आउटरीच कार्यक्रम में आवास ऋण, माइ प्रॉपर्टी लोन और शिक्षा ऋण उपलब्ध कराए जाते है। उन्होंने इस मौके पर कल्पनिधि योजना की भी शुरुआत की। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर नगराधीश ने 10 उपभोक्ताओं को सैंक्शन लेटर भी मौके पर उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में पहुंचने पर बैंक प्रबंधन की ओर से बुके देकर नगराधीश का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक विक्रम जीत सोम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि बैंक हमेशा जनता का हितेषी रहा है व सस्ती दरों पर जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध कराता है। उन्होंने पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के बारे में भी जानकारी दी। मेगा आउटरीच कार्यक्रम में लोगों को बैंक की नीतियों और किन-किन श्रेणी के लोगों को कितनी देरी पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है की जानकारी देने को लेकर भी सेमिनार का आयोजन भी किया गया।
आउटरीच कार्यक्रम के प्रबंधक हार्दिक आनंद ने बताया कि हर महीने जिले में एक आउट रिच कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । इस बार यह चौथा आर्टिस्ट कार्यक्रम था जो सफल रहा। इससे पूर्व तीन कार्यक्रम का सफल आयोजन हो चुका है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लोगों ने गहरी रुचि ली। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के ढाई सौ से ज्यादा लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में मंडल प्रमुख अभय कुमार सिंह व मंडल उप प्रमुख संजय कुमार गोंडवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऋण संबंधी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर एलडीएम राजकुमार ने पंजाब बैंक में संचालित की जारी अनेक योजनाओं की आमजन को जानकारी दी।

Comments