देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार.
आरोपी ने 4 दिन पहले अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर सीआईएसएफ कालोनी के नजदीक रेलवे लाईन के पास दिया था जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम।

BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2023,पानीपत, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बीती देर साय एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहित पुत्र सोनू निवासी विकाश नगर हाल किरायेदार किशनपुरा के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शुक्रवार देर साय गुप्त सूचना मिली कि सदिग्ध किस्म का एक युवक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस लेकर पैदल पैदल फ्लौरा चौक की तरफ आएगा। आरोपी किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को पुख्ता मानकर उन्होंने तुरंत मुख्य सिपाही नवनीश के नेत्रत्व में एक टीम को आरोपी की धरपकड़ के लिए भेजा। पुलिस टीम ने सेक्टर 29 में फ्लौरा चौक पर पहुंचकर वहा से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात जीटी रोड की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक आते दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। देसी पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो लोडेड मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रोहित पुत्र सोनू निवासी विकाश नगर हाल किरायेदार किशनपुरा के रूप में बताई।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी रोहित के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया उसकी करीब 1 महिना पहले कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गन्नौर हाल किरायेदार किशनपुरा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने अपने साथी करनाल के गांव झीवहेडी निवासी प्रवीन उर्फ चिंटू के साथ मिलकर कुलदीप को सबक सिखाने की योजना बनाई। कुलदीप को सबक सिखाने के लिए वह उक्त देसी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस करीब 10 दिन पहले गुरूग्राम से शीला नाम के एक युवक से 10 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। करनाल के गांव झीवरवाडा में आरोपी रोहित व प्रवीन ने एक-एक कारतूस हवाई फायर करके पिस्तौल को चैक किया। 25 अप्रैल की सुबह दोनों ने मिलकर कुलदीप की रेकी की। इसके पश्चात करीब 10:30 बजै दोनों एक बाइक पर सवार होकर सीआईएसएफ कालोनी के पास रेलवे लाईन के नजदीक कुलदीप के प्लाट पर पहुंचे। जहा कुलदीप राजमिस्त्री के साथ अपने प्लाट में काम कर रहा था। प्रवीन बाइक पर बैठा रहा रोहित उतरकर कुलदीप के पास गया और जान से मारने की नियत से पिस्तौल निकालकर कुलदीप पर फायर करने लगा किसी कारण पिस्तौल से गोली नही चली। कुलदीप ने बचाव में शौर किया तो वह दोनों बाइक सहित मौके से फरार हो गए थे। आरोपी रोहित शुक्रवार को भी अवैध लोडेड देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस लेकर कुलदीप को शबक सिखाने की फिराक में घूम रहा था। सेक्टर 29 में फलौरा चोक के पास पुलिस टीम ने उसे अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया की जानलेवा हमले की वारदात बारे कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी गन्नौर हाल किरायेदार किशनपुरा की शिकायत पर थाना आद्यौगिक सेक्टर 29 में आईपीसी की धारा 307,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व असला सप्लायर व वारदात में संलिप्त इसके साथी आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी रोहित को माननीय न्यायायल में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments