Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर छात्राओं को पोषण के प्रति किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 24, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :   मतलौडा 24 सितम्बर(कविता)। स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ 24  सितंबर 1969 को भारत सरकार द्वारा किया गया था। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को एनएसएस दिवस की बधाई देते हुए सभी को पोषण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर मतलौडा सीएचसी से डॉ अनुराधा शिरकत की और उन्होंने कुपोषण के बारे में जानकारी देते हुआ बताया की पोषण को  कैसे खत्म किया जा सकता है। इसके उपायों की चर्चा की।स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन दोनों एनएसएस यूनिट्स के संयुक्त तत्वाधान लीना व  प्रियंका के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ रामनिवास व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Comments