Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों का अमूल्य योगदान: वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 1, 2023 Tags: , , , , ,

श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान और उनके  द्वारा किये गये योगदान को याद करना चाहिये
सरकार ने श्रमिकों के लिए प्रारंभ की अनेक कल्याणकारी योजनाएं  

BOL PANIPAT , 1 मई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्र के  निर्माण में श्रमिकों का अमूल्य योगदान रहा है। श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की लाइफ लाइन होते हैं। श्रमिक वर्ग जिस तरह मेहनत करके देश को आगे ले जाते हैं, उसी अनुपात में उनके अधिकारों का भी संरक्षण होना चाहिए। श्रमिकों द्वारा किये गये लंबे संघर्ष के लिए इस दिन उन्हें याद किया जाता है। हमें श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान और उनके  द्वारा किये गये योगदान को याद करना चाहिये।
   उपायुक्त ने बताया कि सरकार ने प्रदेश में श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है जिनका लाभ वर्तमान में श्रमिकों को मिल रहा है। श्रमिकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना ,श्रमिक कल्याण पुरस्कार योजना व मुख्यमंत्री श्रम पुरस्कार योजना वर्तमान में श्रमिकों को प्रोत्साहित कर रही है। इस साल मजदूर दिवस का थीम है समाज और अर्थव्यवस्था।    
उपायुक्त ने बताया कि श्रमिकों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष खेलकूद प्रतियोगिताएं भी कराई जाती है ताकि उनमें खेल की भावना का विकास होता रहे। श्रमिकों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा को विकसित करने के लिए भी सरकार ने योजना क्रियान्वित की है।
    उपायुक्त ने बताया कि कामगारों की लड़कियों के लिए भी कन्यादान के रूप में योजना प्रारंभ की है जिससे उन्हें लाभ मिल रहा है। महिला श्रमिकों तथा पुरूष श्रमिकों की पत्नियों के लिए प्रसूति पर वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी दुर्घटना में अपंग हुए श्रमिकों के लिए तिपहिया वाहन की सहायता करना भी उनका योजना का हिस्सा है।

Comments