महर्षि कश्यप जयंती समारोह का निमंत्रण सांसद भाटिया को देने पहुंचे इंद्री के विधायक
BOL PANIPAT ,16मई, मॉडल टाउन स्थित सांसद भाटिया के कार्यालय में कश्यप राजपूत समाज के इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप अध्यक्ष समेसिंह कश्यप, आर. डी. कल्याण, जिला प्रधान धर्मबीर देहरा, एडवोकेट जगदीश कश्यप व समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी प्रजान मेहरा, के साथ अन्य प्रतिनिधियों ने सांसद संजय भाटिया से सप्रेम भेंट करते हुए राज्यस्तरीय महर्षि कश्यप जयंती के लिए निमंत्रण पत्र दिया।
इस दौरान समाजजनों ने सांसद को आगामी चौबीस मई को इंद्री में होने वाले राज्यस्तरीय महर्षि कश्यप जयंती महोत्सव का न्यौता दिया। सांसद संजय भाटिया ने सहर्ष निमन्त्रण स्वीकार करते हुवे कहा कि कश्यप ऋषि एक वैदिक ऋषि थे। इनकी गणना सप्तर्षि गणों में की जाती थी। हिन्दू मान्यता अनुसार इनके वंशज ही सृष्टि के प्रसार में सहायक हुए। इस लिए बड़े सम्मान के साथ हम सभी जयंती मनानी चाहिए और जो भी सम्भव मदद हो सकेगी सरकार के द्वारा दी जाएगी।
इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती महोत्सव की तैयारियां जारी हैं। जिसको लेकर गांव गाँव मे जाकर समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा आमंत्रण दिए जा रहे है। सर्व समाज इस जयंती में बढ़ चढ़ कर भाग लेगा।
इस संबंध में अध्यक्ष समेसिंह कश्यप ने कहा कि अपने गुरु के महोत्सव काे पूरे उत्साह से मनाने काे लेकर सर्व समाज तैयार है। वही उन्होंने कहा कि जयंती में प्रतिभावान विद्यार्थियों, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले तथा वरिष्ठ व सेवानिवृत्ति समाजजनों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर मास्टर चंद्र पाल आर्य, राजबीर कश्यप, सुशील कश्यप,पालेराम कश्यप, देवीदयाल कश्यप, विक्की कश्यप, आर. डी. कश्यप काबड़ी, इंदर कश्यप, खड़क सिंह कश्यप, नीरज कश्यप, बिजेंदर कश्यप, सुरेश कश्यप, चंद्र पाल कश्यप, पाले राम कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments