Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


जागरूकता शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 20, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 20 जनवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवी में शुक्रवार को एनएसएस के विद्यार्थियों को जागरूक करने को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो दर्जन के करीब बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस मौके पर शिविर में बाल कल्याण समिति  सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बच्चों को पढाई का महत्त्व, साईबर क्राइम के प्रति कैसे जागरूक हो आदि विषयों पर जानकारी दी।
बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने कहा कि बच्चों को सफलता का राज उनकी मेहनत है। जो विद्यार्थी नियिमित रूप से पढ़ाई करते हैं व मंजिल को हासिल कर ही लेते हैं। उन्होंने एनएसएस के विद्यार्थियों को साईबर क्राम की लगातार बढ़ रही घटनाओं के प्रति भी सचेत किया।

Comments