Saturday, August 1, 2026
Newspaper and Magzine


12वीं कक्षा की छात्रा अंतिम द्वारा 500 में से 484 अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 19, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT, 19 मई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा अंतिम द्वारा 500 में से 484 अंक प्राप्त करकेजिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, डीईईओ बृज मोहन गोयल व बीओ समालखा नीलम कुण्डु तथा मछरौली गांव के सरपंच व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन व गणमान्य व्यक्तियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर शुरू किया गया। इस मौके पर मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मैडल व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए टॉपर विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर बधाई दी और विद्यार्थियों को सरल शब्दों में शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्कूल के सकारात्मक माहौल में विद्यार्थी आगामी वर्ष में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
प्राचार्य डॉ. सरला मलिक ने शैक्षणिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके  पर डीईईओ बृज मोहन गोयल व बीओ समालखा नीलम कुण्डु ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

Comments