पी के जी कॉलेज में एक्सिस बैंक व एडलवाइज कम्पनी ने दिया बच्चो को रोजगार
BOL PANIPAT : मतलौडा 17 सितम्बर(कविता)। पी के जी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज मतलौडा में शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन प्रोफेसर नीरज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। प्लेसमेंट में एक्सिस बैंक और एडलवाइज कम्पनी ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पीकेजी ग्रुप का उद्देश्य छात्रों को केवल शिक्षा प्रदान करना नही है बल्कि शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी प्रदान करना है। प्लेसमेंट ड्राइव में एपिट एस डी इंडिया, एसडी कॉलेज, पाइट कॉलेज, आर्य पीजी कॉलेज के 76 विद्यार्थियों ने भाग लिया।पीकेजी कॉलेज के चेयरमैन सीए गौरव जैन व निर्देशक डा. दिनेश राजोरिया ने चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर मुकेश कुमार, ललित शर्मा, गुरुप्रसाद, सुमन, निशा पारस, रमेश अहलावत आदि मौजूद रहे।

Comments