Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 22 मई 2023, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने हेलीपैड के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पारस पुत्र नरेश निवासी बिचपड़ी के रुप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा शनिवार की देर रात अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए स्पेशल चेकिंग अभियान “नाइट डोमिनेशन” के तहत थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम गश्त करते हुए हेलीपैड के पास पहुंची तो संदिग्ध किस्म का एक युवक सामने से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान पारस पुत्र नरेश निवासी बिचपड़ी के रुप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि आरोपी पारस ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब 1 महीना पहले एक गुड़ की रेहड़ी वाले अज्ञात युवक से 5 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस टीम ने बरामद देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी पारस के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments