निर्माणाधीन साइट से सरिया चोरी करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 03 जुलाई 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने रेर कला गांव के पास निर्माणाधीन साइट से सरिया चोरी करने के दो और आरोपियों को बुधवार शाम को टोल टैक्स के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के घरौंडा के प्रेम नगर निवासी गुरजीत व सुभाष के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी रॉकी उर्फ रोकी व गुरदास उर्फ विक्की व फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया चोरी किया सरिया बेचकर हासिल की नगदी में से उन दोनों ने अपने हिस्से में आई 2500 रूपए की नगदी खर्च की दी। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
सीआईए टू पुलिस ने चोरी की उक्त वारदात का बीती 21 जून को पर्दाफास कर करनाल के घरौंडा के प्रेम नगर निवासी आरोपी रॉकी उर्फ रोकी व गुरदास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी गुरजीत, सुभाष व दो अन्य के साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों ने चोरी किया सरिया बेचकर हासिल की नगदी बाट कर ज्यादातर खर्च कर दी थी। दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 11 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल दिया था और फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
यह है मामला
थाना सदर में अंसल निवासी संदीप पुत्र सोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी रेर कला गांव के पास जमीन है, जिसकी चारदीवारी का काम चल रहा है। करनाल के बरसत प्रेम नगर निवासी रॉकी उर्फ विक्की, गुरदास, लघु, सुभाष, गुरदीप व एक दो अन्य लड़के सरिया कटिंग व मुडाई के काम पर आते थे। उन्हे इन सभी पर सरिया चोरी का शक हो गया था। 11 जून को सुबह करीब 7 बजे वह साइट पर पहुंचा तो देखा यह सभी लड़के सरिया काट कर कार में लोड कर रहे थे। उसे देखकर चार लड़के खेतों की तरह भाग गए व तीन लड़के कार में बैठकर फरार हो गए। उसने व दूसरे ठेकेदार की लेबर ने बाइक से कार का पीछा किया तो आरोपी कुछ दूरी पर कार को छोड़कर फरार हो गए। कार को चेक करने पर साइट से चोरी किया सरिया मिला। थाना सदर में संदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments