विदेश भेजने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT ,30 मई 2023, थाना मतलौडा पुलिस ने गांव उरलाना कला निवासी मेजर पुत्र संतोख सिंह से आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 11 लाख रूपए की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बीती देर सायँ टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले सगे भाई है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत व सुरजीत पुत्र रिछपाल निवासी तलवंडी सलेम जालंधर पंजाब के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि गांव उरलाना कला निवासी मेजर सिंह पुत्र संतोख सिह ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत को उनके कार्यालय में पेश होकर शिकायत देकर बताया था कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। जीन्द के गांव रोहड निवासी बलिहार पुत्र गुरूचरण पास के गांव उरलाना खुर्द में रहता था जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे को जानते थे। बलिहार ने उसको बताया कि उसके जानकार सुरजीत व अमरिक पुत्र रिछपाल व उनका छोटा भाई निवासी लकबंडी सलेम जालंधर पंजाब पासपोर्ट बनवाकर वीजा लगवाते है। वह उसको आस्ट्रेलिया भेज देगा जिसका सारा खर्च 5 लाख रूपए आएगा और वहा जाकर डालकर में मोटी कमाई होगी। उसने बलिहार की बातों पर विश्वास करते हुए हां कर दी। 12 दिसम्बर 2022 को बलिहार ने उसको पंजाब के नकोदर में सुरजीत, अमरीक व दोनों के छोटे भाई से मिलवाया। उसने उनकी बातों पर विश्वास करके 18 दिसम्बर को दो बार में एक- एक लाख रूपए गूगल पे कर दिए और 31 दिसम्बर को 4 लाख रूपए बैंक से ट्रांसफर कर दिए। बाद में आरोपी टिकट महंगी होने का हवाल देकर और पैसे लेते रहे। 7 जनवरी 2023 तक आरोपियों ने उससे कुल 15 लाख रूपए ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने आस्ट्रेलिया जाने का जो वीजा दिया वह जांच में फर्जी मिला। इसके बाद आरोपियों 31 जनवरी को उसको आस्ट्रेलिया की बजाय कनाडा का वीजा दिया वह भी फर्जी मिला। इसके बाद उसने आरोपियों से अपने पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने 4 लाख रूपए वापिस कर दिए। बाकी पैसे मांगने पर आरोपी जांन से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी कर 11 लाख रूपए हड़प लिये। मेजर सिंह की शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरजीत व गुरप्रीत ने प्रारंम्भिक पूछताछ में अपने भाई अमरीक सिंह व जीन्द जिला के गांव रोहड निवासी अपने साथी आरोपी बलिहार के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। ठगी गई नगदी बरामद करने व वारदात में शामिल इनके साथी आरोपी बलिहार व अमरीक सिंह के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायलय में पेश किया जहा से उन्हे दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments