Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 40 लाख रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के आरोपी को पानीपत पुलिस ने यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at December 24, 2023

-आरोपी दुबई भागने की फिराक में था, पानीपत पुलिस ने बीते अक्तूबर महीने में लुकआउट नोटिस जारी करवाया था

24 दिसम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गांव जाटल निवासी युवक से विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रूपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को शनिवार देर शाम यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान अनुप निवासी बैंक कॉलोनी करनाल के रूप में हुई। पानीपत पुलिस द्वारा मामले में आरोपी के बीते अक्तूबर महीने में लुकआउट नोटिस जारी करवाए गए थे। शनिवार को आरोपी यूपी के लखनऊ से दुबई भागने की फिराक में था।
थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने रविवार को आरोपी अनुप को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से ठगी की राशि बरामद करने व गिरोह में शामिल इसके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि गांव जाटल निवासी महिला अनिता पत्नी स्वर्गीय जगबीर ने पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल में शिकायत देकर बताया था की वह अपने बड़े लड़के आशीष को अमेरिका भेजने के लिए गांव भादौड़ निवासी एजेंट राजेश से मिली थी। 40 लाख रूपये में बात तय होने के बाद राजेश ने सारे कागजात बनवाकर 25 मई 2022 को आशीष को दिल्ली से जहाज में बैठाकर थाईलैंड उतार दिया। वहा पहुंचने पर राजेश के साथी एजेंट ने आशीष को 5 लाख रूपये जमा करवाने के लिए कहा। जबकी सारे पैसे मैक्सिको जाने के बाद देने की बात तय हुई थी।
उन्होंने राजेश से बात की तो वह कहने लगा आशीष को वापिस भारत बुला लेते है और किसी एजेंट के माध्यम से अमेरिका भेज देंगे।
तभी आशीष को वहा पर कुरूक्षेत्र के सुनेहरी गांव का प्रिंस नाम का लड़का मिला। उसने आशीष को बताया उसका सगा भाई इतिहास भी विदेश भेजने का काम करता है। आशीष ने यह बात उनकों बताई तो छोटे बेटे अमन ने इतिहास से संपर्क किया। इतिहास कहने लगा वह थाईलैंड से ही आशीष को अमेरिका भेज देगा।
इतिहास ने उनको पानीपत पर्ल होटल में बुलाया और 40 लाख रूपये किश्तों में देने की बात कही। इतिहास ने पैसों की जिम्मेदारी लेते हुए उनकों विश्वास में लिया की आशीष के साथ उसका छोटा भाई भी है। बात तय होने पर आशीष ने वहा पर इतिहास के एजेंट अनुप राणा नाम के व्यक्ति को 5 लाख रूपये के डॉलर दे दिए। पैसे लेने के बाद प्रिंस ने आशीष को कहा उसकी बुआ का लड़का भी उनके साथ चलेगा। तुम अगले देशों में चलो में उसकों लेकर तुम्हारे पीछे पीछे आ जाऊगा और तुम्हे मैक्सिकों में मिलूगा।
अनुप राणा उसकों 7 देशों में लेकर गया और साथ ही इतिहास के माध्यम से उनसे करीब 20 लाख रूपये ले लिए। उन्होंनें इतिहास को बाकी पैसे आशीष के मैक्सिकों पहुचने के बाद देने की बात कही तो उसने अनुप राणा से आशीष पर दबाव बनवाया। इतिहास कहने लगा अगर पूरे पैसे नही दिये तो आपका लड़का वापिस आ जाएगा। बेटे का भविष्य देखते हुए उसने पूरे पैसे एतिहास को दे दिए।
इसके बाद अनुप राणा ने आशीष को कहा आप येलो फीवर का इंजेक्शन लगे बगैर आगे नही जा सकते। इंजेक्शन अगले देश में लगने की बात कहकर 2 महीने में आशीष को दुबई ले आए और कहने लगे यहा पर इंजेक्शन लगेगा इसके बाद आपकी मैक्सिकों की फ्लाइट होगी। इंजेक्शन लगवाकर आशीष को वह 30 सितम्बर 2022 को मुम्बई ले आए और कहने लगे आगे कोई दिक्कत चल रही है। वह मुम्बई से ही सीधा मैक्सिको भेज देगें। ऐसा कहते कहते 5 महीने आशीष को मुम्बई में रखा बाद में उनसे परेशान होकर आशीष घर आ गया।
इसके बाद वह इतिहास से मिले तो उसने 15 दिन में अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। बाद में सभी ने फोन उठाने बंद कर दिए। आरोपियों ने मिली भगत करके अमेरिका भेजने के नाम पर उनसे इस प्रकार 40 लाख रूपये ठग लिए। पैसे वापिस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में धारा 406,420,120बी आईपीसी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments