Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार।  

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 31, 2023 Tags: , , , , ,


बोल पानीपत: 31 मई 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने बबैल रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सरवेज उर्फ बगाडा पुत्र साजिद निवासी अकबरपुर सनेहटी शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी।

टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर बबैल रोड गंदा नाला पुलिया के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सरवेज उर्फ बगाडा पुत्र साजिद निवासी अकबरपुर सनेहटी शामली यूपी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक सितंबर 2022 में गांव भैसवाल में एक कंपनी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में रविंद्र पुत्र राजबीर निवासी मतलौडा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सरवेज ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से पानीपत फैक्टरी में काम कर रहा है। उसके पास खुद की बाइक नही थी। यूपी घर से पानीपत आने जाने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बबैल रोड पर घूम रहा था। पुलिस टीम ने गंदा नाला के पास उसे बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरवेज के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments