Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित आरोपी काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मार्च 2022, अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित आरोपी काबू .पकड़े गए आरोपी सचिन उर्फ चीना निवासी अटावला का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। जानलेवा हमला करने सहित मारपीट व अवैध हथियार रखने की विभिन्न वारदातों के संबध में आरोपी के खिलाफ पानीपत, सोनीपत व दिल्ली में एक दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज हैं। जिसमे से दो मुकदमों में अभी तक गिरफ्तार नही हुआ था, 8 मुकदमों में बेल जंपर व एक में पीओ घोषित था।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर एक आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतुस सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन उर्फ चीना पुत्र धर्मबीर निवासी अटावला पानीपत के रूप में हुई। सीआईए-थ्री पुलिस की टीम को रविवार देर साय आरोपी के कुटानी रोड पर पावर हाउस के नजदीक घूमने बारे गुप्त सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया आरोपी के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी सचिन से गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस दिल्ली में एक दोस्त से 5 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी सचिन का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। जानलेवा हमला करने सहित मारपीट व अवैध हथियार रखने की विभिन्न वारदातों के संबध में आरोपी के खिलाफ पानीपत, सोनीपत व दिल्ली में एक दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज है। इनमे से दो मुकदमों में अभी तक गिरफतार नही हुआ था, 8 मुकदमों में बेल जंपर व एक में पीओ घोषित था। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए हिमाचल व दिल्ली में विभिन्न ठिकानों पर छुपकर रह रहा था। आरोपी करीब 2 वर्ष पहले पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।

गहनता से पुछताछ करने के लिए आरोपी को आज माननीय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया :

आरोपी के खिलाफ पानीपत में निम्न मुकदमें दर्ज है :

  1. आरोपी के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने का एक मुकदमा वर्ष 2020 में थाना इसराना में दर्ज है। उक्त मामलें में आरोपी अभी तक फरार चल रहा था।
  2. आरोपी के खिलाफ मारपीट व धमकी देने के 4 मुकदमें थाना मतलौडा में वर्ष 2014 से 2018 के बीच दर्ज हैं।
  3. आरोपी के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने का एक मुकदमा वर्ष 2018 में थाना समालखा में दर्ज है।
  4. आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने का एक मुकदमा वर्ष 2020 में थाना औधोगिक सैक्टर 29 में दर्ज है।
  5. आरोपी के खिलाफ धमकी देने का एक मुकदमा वर्ष 2018 में सोनीपत के थाना सदर में दर्ज है।
  6. आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने का एक मुकदमा वर्ष 2019 में सोनीपत के थाना सदर में दर्ज है।
  7. आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार व जानलेवा हमला करने का एक मुकदमा वर्ष 2021 में दिल्ली के जीटीबी नगर थाना में दर्ज है। उक्त मामलें में आरोपी अभी तक फरार चल रहा था।

Comments