Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना अनिवार्य: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 2, 2023 Tags: , , , , ,

नये आधार कार्ड व जरूरी अपडेटशन पर आगामी 14 जून तक नहीं लगेगा शुल्क

BOL PANIPAT , 2 जून। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए नागरिक आगामी 14 जून 2023 तक अपने आधार कार्ड को निशुल्क अपडेट करा सकते हैं।
उन्होने बताया कि ऐसे नागरिक जिन्होंने पिछले आठ या दस सालों में अपना आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई ने 14 जून तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए शुल्क माफ कर नागरिकों ं को राहत प्रदान की है।
आधार अपडेटशन के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आधार केंद्रों पर डेमोग्राफिक अपडेट कराने पर 50 रूपये और बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर 100 रूपये फीस निर्धारित की गई है। जबकि नये आधार कार्ड बनाने और जरूरी बायोमेट्रिक अपडेटशन पर कोई फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जीरो से पांच वर्ष के आयु के बच्चों के किसी भी आधार केंद्र पर नया आधार कार्ड बनवाया जा सकता है जबकि पांच वर्ष अधिक आयु के बच्चों व नागरिकों के नये आधार कार्ड बनाने की सुविधा सरल केंद्रों पर उपलब्ध है।

Comments