Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


चोरीशुदा बैटरा खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार. बैटरा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जून 2023, थाना मतलौडा पुलिस ने गांव नारा खेत में बने कोठड़े से चोरी किया बैटरा खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी सुरेश पुत्र रघबीर निवासी अटावला को बीती देर साय गिरफ्तार किया।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि गत बुधवार को उनकी टीम ने चोरी के आरोपी आकाश पुत्र सुरजभान निवासी सफीदों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने गांव नारा खेत में बने कोठड़े से बैटारा चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किया बैटरा सफीदों में पानीपत रोड पर कबाड़ी सुरेश को 2500 रूपए में बेचकर पैसे नशा करने में खर्च कर दिए थे। आरोपी आकाश को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।

इंस्पेक्टर सुनील ने बताया की थाना मतलौडा पुलिस ने शुक्रवार देर साय आरोपी कबाड़ी सुरेश पुत्र रघबीर निवासी अटावला को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने उक्त चोरीशुदा बैटरा खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी सुरेश के कब्जे से चोरीशुदा बैटरा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी सुरेश को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला:
थाना मतलौडा में गांव नारा निवासी संजय पुत्र मेहर सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि उनके खेत में बने कोठड़े से 28 जनवरी को दिन के समय बैटरा चोरी हो गया। नारा जोशी रोड लगे सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर मुंह ढ़क कर बाइक पर बैटरा लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। मेहर सिंह की शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments