सट्टा खाईवाली करते आरोपी गिरफ्तार. 4750 रूपये व सट्टा खिलाने में प्रयुक्त चकरी बरामद.
BOL PANIPAT : 29 अगस्त 2024, थाना शहर पुलिस ने रेलवे रोड पर सट्टा खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ गांधी निवासी खेल बाजार पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 4750 रूपये की नगदी व सट्टा खिलाने में प्रयुक्त तीन चकरी बरामद हुई।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरकपड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के गहत बुधवार को थाना शहर पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान लाल बत्ती चौक पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की रेलवे रोड पर शराब ठेके के नजदीक एक युवक गिटियों के साथ लोगों को जुआ खिला रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुची तो सामने खड़ा एक युवक पास से गुजरने वाले लोगों को उची उची आवज लगाकर सट्टा लगाने के लिए बोल रहा था। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकास उर्फ गांधी पुत्र किशन लाल निवासी खेल बाजार के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4750 रूपये की नगदी व सट्टा खिलाने में प्रयुक्त तीन चकरी बरामद कर थाना शहर में आरोपी के खिलाफ गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments