फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग. फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
BOL PANIPAT : सेक्टर 29 पार्ट 2 में स्थित फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फोम अति ज्वलनशील पदार्थ है इस वजह से चंद पलों में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गयी। तेजी से आग फैलने की वजह से तापमान में हुई वृद्धि के चलते फैक्ट्री के गोदाम लोहे के गार्डर्स, चैनल्स व सरिया गर्म होने की वजह से नरम हो गए व छत का वजन नहीं संभाल पाए . इस वजह से शेड की छत भरभरा कर नीचे गिरने लगी। आग लगने की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची 7 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि अभी नुकसान का अनुमान नहीं लगाया गया है।
फैक्ट्री संचालक वीरेंद्र गोयल ने बताया कि वह हुड्डा सेक्टर 11-12 का रहने वाला है। उसकी सेक्टर 29 में भारत टेक्सटाइल के नाम से फोम-गद्दे की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में कच्चा माल आता है, जहां से उसे फोम के गद्दे का रूप दिया जाता है।

रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी फैक्ट्री निर्धारित समय पर खोली गई। लगभग सभी कर्मचारी भी आ गए थे। इसी बीच 11 बजे के बाद अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। चारों और काले धुआं का गुबार बन गया।फैक्ट्री का शेड भी नीचे गिरने लगा। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से दौड़ते हुए बाहर निकल कर खुद को सेफ किया। भीषण आग के चलते फैक्ट्री की दीवारों में दरारें आ गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गाड़ियां।
दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि जैसे ही उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सेक्टर 29 पार्ट 2 आग लगने की सूचना मिली तुरंत वह अपने सभी फायर ब्रिगेड ऑफिस से गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच चुके थे लगभग 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि फायर कर्मचारी हमेशा तैयार रहते हैं जैसे ही उन्हें सूचना मिलती है वह बिना समय गवाएं मौके पर पहुंच जाते हैं और आग पर जल्दी काबू करने का प्रयास किया जाता है।

Comments