Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


ट्राले ने खड़ी कार को मारी टक्कर, एक की मौत

By LALIT SHARMA , in Accident , at December 29, 2021 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : असंध रोड स्थित एक  फिलिंग स्टेशन के समीप  सड़क किनारे खड़ी कार को सामने से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी.  टक्कर लगने से कार में सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी. 

मृतक के भाई बलवान ने बताया कि कार में उसका चचेरा भाई जोगिंदर और उसके पिता दवाई लेने के लिए गए हुए थे। असंध रोड पर एक फिलिंग स्टेशन के पास धर्मवीर के पिता ने लघुशंका के लिए कार रुकवाई और वह कार से नीचे उतर कर लघुशंका के लिए चले गए। तभी पानीपत की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइविंग सीट पर बैठे जोगिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्राला अनियंत्रित होकर दिल्ली पैरलल नहर से निकलने वाले रजबाहे में जा गिरा वहीँ ट्राला चालक हादसे के बाद  मौके से फरार हो गया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.  

Comments