Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू लेन के नियमों की उल्लंघन करते पाए गए 253 भारी वाहनों के किए चालान.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 8, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 जून 2023,पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक हाइवे करनाल हरदीप सिंह दून के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू व आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीरवार को विशेष चैकिंग अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन के नियमों का उंल्लघना करते पाए गए 253 भारी वाहनों के चालान किये। जिला यातायात पुलिस द्वारा टोल प्लाजा के पास, पेप्सी पुल के पास, पट्टीकल्याणा, मनाना व पुलिस लाइन के पास वाहनों को रोक कर चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई।

बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत ने जिला में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन हेतू भारी वाहनों पर गति प्रतिबंधित निर्धारित गति सीमा, लेन ड्राईविंग बाई लेन निर्धारित लेन में चलने हेतू भारी वाहन चालकों को जागरूक करने व नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के हेतू पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। भारी व गति प्रतिबंधित वाहनों को अपनी निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में चलाएं। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में ना चलकर नियम की उल्लघंना करता है तो उसका चालान किया जाएगा।

ट्रेफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि हाइवे पर अधिकतर दुर्घटनाएं गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों की वजह से होती है। भारी वाहन अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में चल रहे है। नियमों को ना मानने की वजह से हादसे हो रहे है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा इसी क्रम में भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व पालना सुनिश्चित करवाने हेतु ट्रांस्पोर्टरों के साथ युनियनों में गोष्ठी का आयोजन कर ड्राइवरों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Comments