मुख्यमंत्री ने बढ़ाया योग साधकों का उत्साह, निरन्तर योग का प्रचार-प्रसार करने के लिए किया आहवान
BOL PANIPAT , 21 जून। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम के उपरांत जीटीरोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में योग साधकों के साथ गु्रप फोटो खिंचवाकर उनका उत्साह बढ़वाया। इस दौरान विश्राम गृह का पूरा परिसर भारत माता की जय व करो रोग- रहो निरोग के नारे के साथ गूंज उठा।
इस दौरान उन्होंने सभी योग साधकों से आहवान करते हुए कहा कि वे निरन्तर आमजन के बीच में योग का प्रचार-प्रसार जारी रखे। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार के साथ वे हर रोज प्रात: विभिन्न व्यायामशालाओं, पार्कों या खेल के मैदानों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को योग प्रशिक्षण करवाएं। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा सांसद संजय भाटिया, ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता सहित शहर के वरिष्ठ नागरिक रघबीर सैनी भी मौजूद रहे।

Comments