जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में अब तक 304594 मीट्रिक टन गेहूं की आवक
BOL PANIPAT , 3 मई। रबी फसल खरीद अभियान 2024 के तहत जिला की विभिन्न मण्डियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक जिला में स्थापित किए गए 12 खरीद केन्द्रों व मण्डियों में 304594 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है तथा विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा 290202 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डीएफएससी द्वारा 36436 मीट्रिक टन गेहूं, हैफेड द्वारा 114057 मीट्रिक टन गेहूं, एचडब्ल्यूसी द्वारा 107144 मीट्रिक टन गेहूं, एफसीआई द्वारा 4671 का उठान किया जा चुका है। सरकार की ओर से इस सीजन के लिए गेंहू की खरीद निर्धारित मूल्य 2275 रूपये प्रति किवंटल पर की जा रही है।
डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस वीरवार सांय इस कुल आवक में से अहर में 9377 मीट्रिक टन गेंहू, बबैल केन्द्र पर 5015 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केन्द्र पर 15827 मीट्रिक टन, बापौली खरीद केन्द्र पर 28402 मीट्रिक टन, छिछड़ाना केन्द्र पर 12776 मीट्रिक टन, इसराना खरीद केन्द्र पर 30226 मीट्रिक टन, मडलौडा खरीद केन्द्र पर 76224 मीट्रिक टन, नौल्था खरीद केन्द्र पर 1961 मीट्रिक टन, पानीपत खरीद केन्द्र पर 34373 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार समालखा मण्डी में 82839 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 4954 मीट्रिक टन, उरलाना में 2620 मीट्रिक टन की आवक हुई है और सम्बंधित खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की नियमित रूप से खरीददारी की गई है।

Comments