Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


ईद (बकरीद) त्योहार के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जून–जिलाधीश डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने 29 जून से 1 जुलाई तक मनाए जाने वाले ईद (बकरीद) त्योहार के दृष्टिगत दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22 (1) व 23(2) के तहत कानून एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए विभिन्न पुलिस स्टेशन के एरिया में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेशानुसार सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी को थाना चांदनी बाग क्षेत्र में, काडा के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार को पुलिस स्टेशन सेक्टर 29 के क्षेत्र में,तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र गिल को थाना किला,नायब तहसीलदार पानीपत बलवान सिंह को पुलिस स्टेशन सिटी, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विनय रावल को थाना सदर क्षेत्र, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास को थाना मॉडल टाउन क्षेत्र, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार को थाना पुराना उद्योग क्षेत्र, नायब तहसीलदार इसराना सौरव कुमार को थाना इसराना क्षेत्र, नायब तहसीलदार मतलौडा अनिल कुमार को थाना मतलौडा में, नायब तहसीलदार समालखा राहुल राठी को थाना समालखा में, नायब तहसीलदार बापौली कैलाश चंद्र को थाना बापौली में, कंस्ट्रक्शन डिविजन के कार्यकारी अभियंता ललित कुमार को थाना सनौली में, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जतिन खुराना को थाना सेक्टर 13-17 में, नगर निगम की जन स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक को थाना तहसील कैंप के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Comments