Monday, September 14, 2026
Newspaper and Magzine


जनता समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम: डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 14, 2026 Tags: , , , , ,

शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी

BOL PANIPAT , 14 सितंबर। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जनता समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। प्रशासन का मूल उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी पूरी जांच की जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी विभाग शिकायतों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखें और निर्धारित समय में कार्रवाई पूरी करें।

पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने कहा कि पुलिस विभाग को शिकायतों के समाधान के प्रति और ज्यादा संवेदनशील किया गया है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों को इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

समाधान शिविर में गांधी कॉलोनी निवासी हरीश ने राशन से संबंधित समस्या रखी। लतीफ गार्डन निवासी यशपाल मलिक ने जिला सचिवालय मे खुले में गंदगी डालने वालो पर कार्रवाई की मांग की शिकायत रखी जिस पर उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने एसडीएम पानीपत को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह गांधी मंडी के संजय कुमार ने फैमिली आईडी में अपनी इनकम ठीक करवाने के लिए आवेदन किया। गढ़ी बेसिक के हारून ने दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन किया, जिस पर उपायुक्त ने इन पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

इसी तरह जौरासी गांव के सतपाल ने अतिक्रमण को लेकर अपनी समस्या दी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, नागराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी विकास कुमार, डीएमसी अरुण भार्गव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply