Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में स्वच्छता पखवाड़ा-2023 की बड़े स्तर पर शानदार शुरूआत 

By LALIT SHARMA , in Business , at July 1, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :- 1 जुलाई, 2023 : इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने “हमारा संकल्प-स्वच्छ भारत” विषय पर, एम. एल. डहरिया , कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा (1 से 15 जुलाई) की बड़े स्तर पर अर्थात पीआरपीसी की कुल 30 यूनिटों में आज एक साथ शानदार शुरुआत हुई । 

कार्यक्रम की शुरुआत डहरिया द्वारा नेफ्था क्रेकर संयंत्र के एचडीपीई यूनिट में  सभी को स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलवाने के साथ हुई।  इसी कड़ी में नेफ्था क्रेकर संयंत्र में ही सुधांशु शेखर, मुख्य महाप्रबंधकगण (तकनीकी) द्वारा एमईजी यूनिट में हुई व तरुण कुमार बिसई,  मुख्य महाप्रबंधकगण (मानव संसाधन)  द्वारा पानीपत रिफाइनरी के सीआर-11यूनिट में हुई जहां उन्होने इस बार के विषय पर प्रकाश डाला तथा श्रमदान में प्रतिभागिता की। इस अवसर पर पीआरपीसी के महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी संघ एवं अधिकारी संघ के प्रतिनिधिगण व ठेकेदारों के कर्मचारी भी उपस्थित थे । अन्य सभी 27 स्थानों पर भी पीआरपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

इस अवसर पर बोलते हुए डहरिया ने स्वच्छता पखवाड़ा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता न केवल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाती है, बल्कि बीमारियों और महामारियों को रोकने में भी बहुत मदद करती है। उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि हम सभी को अपने आसपास के कार्य क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है क्योंकि स्वच्छता से भी हमारी  सुरक्षा सुदृढ़ होती है।   उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि हमें भारत को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने हेतु अपने स्तर पर योगदान करना चाहिए। हमें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आचरण अपनाना चाहिए जैसे कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करना व पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण करना ताकि हम सभी अपने जीवन को स्वस्थ बना सकें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि हम सभी को ऊर्जा, पानी की बचत करनी चाहिए और केवल बायोडिग्रेडेबल उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें न केवल स्वच्छता अपनानी होगी, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलानी होगी।

इसके अलावा, डहरिया ने गर्व के साथ उल्लेख किया कि हमे पीआरपीसी और मिनी स्मार्ट सिटी के तरह अपने आसपास के गांवों में भी और अधिक जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इस अवसर पर कर्मचारी संघ और अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता पर अपने विचार साझा किए और यह सुनिश्चित किया कि वे पीआरपीसी और मिनी स्मार्ट सिटी को साफ रखने के लिए प्रबंधन को हर संभव मदद प्रदान करेंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पखवाड़े के दौरान आसपास के गांवों और विद्यालयों के लिए कई गतिविधियों  और कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम का संचालन टीम सीसी व सीएसआर द्वारा किया गया।

Comments