आई आई एच टी एलुमनी एसोसिएशन की वार्षिक मीटिंग सम्पन्न.
BOL PANIPAT : पानीपत जिमखाना क्लब के परिसर मे आई आई एच टी एलुमनी एसोसिएशन की वार्षिक मीटिंग बी बी पॉल, ओ पी रानोलिया व एस पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जनरल हाउस मीटिंग मे लगभग 90 मेंबर ने भाग लिया जो की देश के अलग अलग स्टेट से भाग लेने के लिये आये। आरम्भ मे बी बी पॉल, ओ पी रानोलिया, प्रेसिडेंट धर्म वीर सिंह, वाइस प्रेसिडेंट के के गर्ग, राकेश जैन, महासचिव भंवर लाल मंड रावल और वारिस खान द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। प्रोग्राम के आरम्भ मे प्रधान धर्मवीर द्वारा सभी मेंबर का स्वागत किया और तीन साल के किये गये काम से सभी को अवगत किया। सभी मेंबर द्वारा किये काम की बहुत प्रशंसा की व पूरी टीम की तारीफ की गयी। सभी ने अपनी कुर्सी से उठ कर तालियां बजा कर तारीफ की। उसके बाद एसोसिएशन के महासचिव ने अपने सम्बोधन मे सभी किये कार्य की जानकारी दी। तथा ओर न्यू मेंबर को संगठन मे जोड़ने की अपील की। इस समय सभी इंस्टीट्यूट के पास आउट 100% स्टूडेंट को मेंबर बनाया जाए जिस से एसोसिएशन और मजबूती से काम कर सके। और सभी से आग्रह किया कि आप अपने सुझाव दे। दिये सुझाव को नोट किया गया जो की आगे अमल मे लाये जाने की बात कही गयी एक मुद्दा जो इलेक्शन से सम्बन्ध मे था जिसका आगे अमल मे लाने की अनुमति प्रधान द्वारा दी गयी। इस के बाद कोषाध्यक्ष राकेश जैन द्वारा जनरल हाउस को तीन साल का लेखा जोखा के बारे सभी को अवगत किया जनरल हाउस द्वारा बिना किसी ऑब्जेक्शन के तालियां बजा कर पास किया। राकेश जैन द्वारा सभी का धन्यवाद किया और सभी को अकाउंट की एक कॉपी दी। जनरल हाउस मे एक मुद्दा हैंडलूम के बारे मे किया गया उसका जवाब बी बी पॉल द्वारा हाउस को दिया और बताया की कैसे हैंडलूम उद्योग को बचाया जा सकता है इस बात पर सभी ने मिल कर काम करने की रजामंदी दी।आगे जैसा की जनरल हाउस की मीटिंग की गयी है उस मुद्दे पर प्रधान द्वारा अवगत करवाया। और बताया आगे के लिये नई कार्यकारिणी का चुनाव प्रथम कार्यकारिणी का टाइम 3 साल का था जो अब पूरा हो गया। नई समिति का गठन किया जाए । इसी के अंतर्गत प्रधान द्वारा अपना इस्तीफा अपनी टीम के साथ जनरल हाउस को दिया। साथ मे बी बी पॉल, ओ पी रानोलिया,एस पी सिंह, डी पी सिंह, आर डी पॉल और अन्य को न्यू हाउस का चुनाव करने को अधिकार दिया जो हाउस को भी मंजूर कर लिया। चुनाव कार्यक्रम स्टार्ट किया फिर सब से पहले फारूक मालिक ने पूर्व प्रधान और उनकी टीम ने जो तीन साल मै काम किये है वो काबिले तारीफ है और इस का सभी ने तालियां से अनुमोदन किया। साथ में फारूक मालिक द्वारा एक बार फिर से इसी टीम को जिम्मेदारी दी जाये। इस प्रस्ताव का समर्थन डी पी सिंह,अखिलेश श्रीवास्तव, संदीप दोसाज आर डी पॉल ने किया ओर जनरल हाउस ने हाथ उठा कर अपनी आस्था धर्मवीर प्रधान और उनकी पूरी टीम की और सभी को शुभकामनाएं टीम मेंबर को दी। एस पी सिंह ने दो संरक्षक के लिये बी बी पॉल (1975 बैच ) ओर ओ पी रानोलिया (1977 बैच )प्रस्ताव रखा इस को धर्म वीर, फारूक मालिक, राकेश जैन, के के गर्ग अनुमोदन किया फिर जनरल हाउस ने भी एक मत से स्वीकार किया। हाउस ने द्वारा प्रधान धर्म वीर को ये अधिकार दिया की वो अपने स्तर पर टीम में और मेंबर हाउस से ले सकते है।इस प्रोग्राम के दौरान मंच का संचालन वारिस खान द्वारा बहुत अच्छा किया। जैदी द्वारा माहौल को और भी अच्छा बना दिया। जनरल हाउस की मीटिंग के समापन में के के गर्ग ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर आदेश जैन, गौतम मेहरा,त्रिलोचन साहू,अनिल कुमार, हिमंसु मिश्रा, अनिल कुमार, संजय कोशिक, सुबोध,सर्वजीत सिंह, एस के सुमन, ललता प्रशाद,संजय,विक्रम पुनिआ, पुकराज,आईबीएम,अनिल गोयल,अरुण कुमार, संजीव चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

Comments