ईश्वर जीवन देता है-डाक्टर जीवन बचाता है: महिपाल ढांडा
नागरिक अस्पताल के सभी डॉक्टर्स पूरी लग्न से सेवा करते है: डा जयंत आहूजा
बोल पानीपत : 1 जुलाई ,डॉक्टर्स खुले मन से भय रहित होकर अपने कार्य जा निस्पादन करे। किसी दबाव में आने की आवश्यकता नहीं डरने की आवश्यकता नही डॉक्टर्स निडर बने। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने डॉक्टर्स डे पर नागरिक अस्पताल में डाक्टरों को शाल भेंट कर सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में की। तथा डाक्टर डे की बधाई व शुभकामनाएं दी। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की
रोगी व्यक्ति यदि सबसे ज्यादा भरोसा करता है तो डाक्टर पर करता है उसको लगता है की मैं अब डॉक्टर के पास पहुंच गया हु अब मुझे कुछ नही होगा। रोगी व्यक्ति डाक्टर को भगवान मानता है ।
डा अर्चना ने कहा की डा व्वसाय मानव सेवा का सबसे बड़ा अवसर है। ईश्वर ने हमे वो ताकत दी है की हम रोगी की जान बचाकर तथा दर्द से छुटकारा दिला सकते है। उन्होंने कहा की डाक्टर की पहली प्राथमिकता रोगी को दर्द मुक्त व उसकी रोग से मुक्ति दिलाना है।
डा अर्चना ने कोवीड काल डॉक्टर्स द्वारा अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगो की जान बचाई। उस दौरान डॉक्टर्स रात दिन ड्यूटी करते थे घर परिवार को नही मिल पाते थे उस समर्पण को ये समाज नमन करता है। डा अर्चना ने नागरिक अस्पताल के डॉक्टर्स की विशेष तौर प्रशंसा की जिन्होंने उस महामारी काल में किसी भी दाखिले के लिए मना नहीं किया ।ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए डॉक्टर्स दिन रात जुटे रहते थे।
डा अर्चना ने स्थानीय नागरिक अस्पताल के डॉक्टर्स को प्रसूति के मामले में अति उम्दा काम करने के लिए बधाई दी व भूरी भूरी प्रसंशा की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवम विधायक महिपाल ढांडा ने कहा की डाक्टर की सेवा अमूल्य है जब कभी जीवन में व्यक्ति रोग से जूझ रहा होता है तब डाक्टर से ही उसका निवारण संभव होता है। उस पीड़ा से ,दर्द से छुटकारा दिलाता है। महीपाल ने कहा की जहा ईश्वर जीवन देता है वही डाक्टर जीवन बचाता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत आहूजा ने कहा की नागरिक अस्पताल के डॉक्टर्स पूरी लग्न से सेवा करते है।हर संभव मरीज का ध्यान रखते है।अब काफी टेस्ट्स तथा दवाइयाँ उपलब्ध है। डा जयंत आहूजा ने डॉक्टर्स का हौसला बढ़ाने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त तथा पुष्प गुच्छ देकर जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता तथा विधायक महिपाल ढांडा का स्वागत किया । डा जयंत आहूजा ने बताया की डा अर्चना गुप्ता समय समय पर नागरिक अस्पताल के डॉक्टर्स व स्टाफ का हौंसला बढ़ती रहती है। डा जयंत आहूजा ने बताया की नर्स दिवस पर भी डा अर्चना ने आकर नर्सों का सम्मान कर हौंसला बढ़ाया था ।
ज्ञात हो डा अर्चना गुप्ता प्रत्येक वर्ष डा डे तथा नर्स डे पर नागरिक अस्पताल पहुंच कर डाक्टरों तथा नसों को सम्मानित करके हौंसला बढ़ती है।
इस अवसर मुख्य रूप से ज़िला। परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा,जिला भाजपा महामंत्री कृष्ण छोकर तथा रविंद्र भाटिया, सुनिता गोयल, प्रमोद शर्मा ब सुरेन्द्र खरब आदि मौजूद रहे।

Comments